NCERT Solutions For Class 7 Science in Hindi Medium Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक प्रश्न और उत्तर

NCERT Solutions For Class 7 Science in Hindi Medium Chapter 3 Resho se vastra tak Questions and Answers

प्रश्न1. संभवतः आपने नर्सरी कक्षा में निम्नलिखित पंक्तियाँ पढ़ी होंगी:

(क) ‘बा बा ब्लेक शीप हेव यू एनी वूल’

(ख) ‘मेरी हेड ए लिट्ल लैम्ब, हूज़ फ्लीस वास व्हाइट एस स्नो’ ऊपर लिखी पंक्तियों के आधार पर यह बताइए कि।

(i) ब्लेक शीप (काली भेड़) के किन भागों में ऊन होती है?

(ii) मेमने (लैम्ब) के सफ़ेद रोमों का क्या तात्पर्य है?

उत्तर: (१) ब्लेक शीप (काली भेड़) की त्वचा पर उगे रेशों (बाल) से ऊन प्राप्त होती हैं।

(२) मेमने (लैम्ब) के सफ़ेद रोमों से तात्पर्य ‘तंतु रूपी मुलायम बालों के सफेद रोम’ से हैं।

प्रश्न2. रेशम कीट (अ) कैटरपिलर, (ब) लार्वा है। सही विकल्प चुनिए।

(क) केवल (अ)

(ख) केवल (ब)

(ग) (अ) और (ब)

(घ) न ही (अ) और न (ब)

उत्तर: (ग) (अ) और (ब)

प्रश्न3. निम्नलिखित में से किससे ऊन प्राप्त नहीं होती?

(क) याक

(ख) ऊँट

(ग) बकरी

(घ) घने बालों वाला कुत्ता

उत्तर: (घ) घने बालों वाला कुत्ता

प्रश्न4. निम्नलिखित शब्दों का क्या अर्थ है? 

(i) पालन, 

(ii) ऊन कटाई,

(iii) रेशम कीट पालन।

उत्तर: (i) पालन: अपने लाभ के लिए जंतुओं का रख-रखाव करना, पालन कहलाता हैं।

जैसे: गाय पालना या मधुमक्खी पालन।

(ii) ऊन कटाई: भेड़, बकरी, याक आदि पशुओं के शरीर से बालों को काट कर निकालना ही ऊन कटाई कहलाता है।

(iii) रेशम कीट पालन: रेशम प्राप्त करने हेतु रेशम के कीड़ों को पालना रेशम कीट पालन कहलाता है।

प्रश्न5. ऊन के संसाधन के विभिन्न चरणों के क्रम में कुछ चरण नीचे दिए गए हैं। शेष चरणों को उनके सही क्रम में लिखिए।

ऊन कटाई, ………., छँटाई …………, ………….।

उत्तर: अभिमार्जन, रंगाई, धागा बनाना।

प्रश्न6. रेशम कीट के जीवनचक्र की उन दो अवस्थाओं के चित्र बनाइए जो प्रत्यक्ष रूप से रेशम के उत्पादन से संबंधित हैं।

उत्तर:

प्रश्न7. निम्नलिखित में से कौन-से दो शब्द रेशम उत्पादन से संबंधित हैं? रेशम कीट पालन, पुष्प कृषि, शहतूत कृषि, मधुमक्षि पालन, वनवर्धन।

संकेत: 

(i) रेशम उत्पादन में शहतूत की पत्तियों की खेती और रेशम कीटों को पालना सम्मिलित हैं। 

(ii) शहतूत का वैज्ञानिक नाम मोरस एल्बा है।

उत्तर: रेशम उत्पादन से संबंधित हैं: रेशम कीट पालन और शहतूत कृषि।

प्रश्न8. कॉलम A में दिए शब्दों को कॉलम B में दिए गए वाक्यों से मिलाइए:

कॉलम Aकॉलम B
(क) अभिमार्जन(i) रेशम फाइबर उत्पन्न करता है
(ख) शहतूत की पत्तियां(ii) ऊन देने वाला जंतु
(ग) याक(iii) रेशम कीट का भोजन
(घ) कोकून(iv) रीलिंग
(v) काटी गई ऊन की सफाई

उत्तर: 

कॉलम Aकॉलम B
(क) अभिमार्जन(v) काटी गई ऊन की सफाई
(ख) शहतूत की पत्तियां(iii) रेशम कीट का भोजन
(ग) याक(ii) ऊन देने वाला जंतु
(घ) कोकून(i) रेशम फाइबर उत्पन्न करता है
(iv) रीलिंग

Leave a Reply