अपठित गद्यांश for Class 1

Apathit Gadyansh for Class 1

यह आर्टिकल कक्षा १ के विद्यार्थियों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इस आर्टिकल के कक्षा १ के विद्यार्थी अपठित गद्यांश कि तैयारी कर सकते है। 

कहानी को पढ़कर सवालों के जवाब दीजिए।

अपठित गद्यांश 1

एक बार को बात है। कालू नाम का एक घोड़ा था। वह जंगल में हरी-हरी घास खा रहा था। तभी उसे जंगल में एक शेर दिखा। शेर को देखकर वह डर गया। अपनी जान बचाने के लिए मैदान की तरफ दौड़ा। घोड़ा बहुत तेजी से दौड़ रहा था। जिसके कारण शेर उसे पकड़ नहीं पाया। और घोड़ा सुरक्षित मैदान में पहुंच गया।

प्रश्न1. जंगल में कौन हरी-हरी घास खा रहा था?

उत्तर: जंगल में कालू नमक घोड़ा हरी-हरी घास खा रहा था।

प्रश्न2. घोड़े को जंगल में कौन दिखा?

उत्तर: घोड़े को जंगल में शेर दिखा।

प्रश्न3. क्या घोड़ा शेर को देखकर डर गया?

उत्तर: हां, घोड़ा शेर को देखकर डर गया।

प्रश्न4. शेर घोड़े को क्यों पकड़ नहीं पाया?

उत्तर: घोड़ा बहुत तेजी से भाग रहा था। जिसके कारण शेर घोड़े को पकड़ नहीं पाया।

प्रश्न5. क्या घोड़ा सुरक्षित मैदान तक पहुंच पाया?

उत्तर: हां, घोड़ा सुरक्षित मैदान तक पहुंच गया।


अपठित गद्यांश 2

चाउ-मांऊ 7 साल की है। उसके बाल घुंघराले हैं। उसके पास दो लकड़ी की चॉपस्टिक है। जिनसे वह चाइनीस खाना पसंद करती है।

प्रश्न1. चाउ-मांऊ …… साल की है।

उत्तर: चाउ-मांऊ 7 साल की है।

प्रश्न2. चाउ-मांऊ के पास दो …… हैं।

उत्तर: चाउ-मांऊ के पास दो चॉपस्टिक हैं।

प्रश्र3. चाउ-मांऊ को ……. खाना पसंद है।

उत्तर: चाउ-मांऊ को चाइनीस खाना पसंद है।


अपठित गद्यांश 3

शालू एक बहुत समझदार और सुंदर लड़की है। जिसे स्कूल जाना बहुत पसंद है। शालू के बहुत सारे मित्र है लेकिन उनमें से उसकी सबसे प्रिय मित्र सना है। शालू के पास एक पालतू जानवर भी है जो की एक छोटा सा पिल्ला है। जिसका नाम शालू ने शेरू रखा है। शालू और शेरू आपस में बहुत अच्छे दोस्त है। दोनो एक–दूसरे की बहुत देखभाल भी करते हैं। 

1. कहानी में एक बहुत समझदार और सुंदर लड़की का नाम क्या बताया गया है?

a) कालू

b) चालू

c) शालू

d) सना

उत्तर: c) शालू।

2. शालू के पास कौन–सा पालतू जानवर है:–

a) पिल्ला

b) बिल्ली

c) खरगोश 

d) शेर

उत्तर: a) पिल्ला।

3. शालू को क्या पसंद है?

a) खेलने जाना

b) खाना बनाना

c) चित्रकारी करना

d) स्कूल जाना

उत्तर: d) स्कूल जाना।

4. शेरू कौन है? 

a) शालू का दोस्त

b) शालू का पालतू जानवर 

c) शालू का दूसरा प्यार वाला नाम

d) शालू का खिलौना

उत्तर: a) शालू का दोस्त और b) शालू का पालतू जानवर दोनो।

5. शालू के सभी मित्रों में सबसे प्रिय मित्र का नाम :–

a) सलोनी 

b) शशि 

c) सना 

d) शेरू 

उत्तर: c) सना।

6. कहानी में पालतू जानवर “शेरू” का नाम किसने रखा है?

a) शालू ने 

b) शालू की मित्र सना ने 

c) शेरू ने खुद ही रखा

d) शालू के घर वालों ने

उत्तर: a) शालू ने।

Leave a Reply