अपठित गद्यांश for Class 8

Apathit Gadyansh Class 8

Block – A

1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर लिखिए-

भारतीय मजदूर का दूसरा वर्ग कारखानों में काम करने वालों का है। भारत एक विकासशील देश है। स्वतंत्रता के बाद इस देश में अनेक कारखानों की स्थापना होती आ रही है। हमारे देश के नेताओं ने देश को सभी चीजों में आत्मनिर्भर बनाने के लिए दैत्याकार विशालकाय धुआँ उगलती हुई चिमनियों वाले कारखानों की स्थापना की जिनमें दिन-रात उत्पादन होता रहता है। इन कारखानों में मजदूर तीन-तीन पालियों में काम करते हैं। यह मजदूरों के श्रम और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है कि अब हमारा देश सुई से लेकर जंबो जेट तक का निर्माण करने लगा है। इस देश में बनी वस्तुओं की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भारी मांग है। लेकिन इतना सब कुछ करने के बाद भी इन कारखानों में काम करने वाले मजदूरों की स्थिति अत्यन्त दीनहीन है। आज भी उनको ऐसे वातावरण में काम करना पड़ता है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक है। कारखानों के मजदूरों के लिए ऐसे आवास बनाए जाते हैं जहाँ साँस लेना भी दूभर हो जाता है। धीरे- धीरे श्रमिक अपने अधिकारों के प्रति सजग होता जा रहा है। इससे उनकी सेवा, शर्तों तथा सुविधाओं में सुधार होने लगा है फिर भी यह नहीं कहा जा सकता है कि वे शोषण और उत्पीड़न से मुक्त हो गए हैं। 

1. भारत को विकासशील देश बनाने में योगदान है _____________________।

(क) नेताओं का

(ख) देशभक्तों का 

(ग) मजदूरों का 

(घ) शिक्षकों का 

2. कारखानों में काम करने से मजदूरों का ______________।

(क) ज्ञान बढ़ता है 

(ख) वेतन बढ़ता है 

(ग) स्वास्थ्य सुधरता है 

(घ) स्वास्थ्य बिगड़ता है।

3. मज़दूर अपने अधिकारों के लिए _____________।

(क) हड़ताल करने लगे हैं 

(ख) सजग होते जा रहे हैं 

(ग) काम छोड़ते जा रहे हैं

(घ) अनुशासन तोड़ रहे हैं

4. दिन-रात शब्द में समास है ______________।

(क) द्वंद्व

(ख) तत्पुरुष

(ग) कर्मधार्य

(घ) द्विगु 

                         Answer : 

Answer :  1 ग) मजदूरों का।

Answer :  2 घ) स्वास्थ्य बिगड़ता है।

Answer :  3 ख) सजग होते जा रहे हैं। 

Answer :  4 क) द्वंद्व।


Block – B

2. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर लिखिए-

मानव जाति को अन्य जीवधारियों से अलग करके महत्त्व प्रदान करने वाला जो एकमात्र गुरु है, वह है उसकी विचार- शक्ति। मनुष्य के पास बुद्धि है, विवेक है, तर्कशक्ति है अर्थात उसके पास विचारों की अमूल्य पूँजी है। अपने सुविचारों की नींव पर ही आज मानव ने अपनी श्रेष्ठता की स्थापना की है और मानव सभ्यता का विशाल महल खड़ा किया है। यही कारण है कि विचारशील मनुष्य के पास जब सुविचारों का अभाव रहता है तो उसका वह शून्य मानस कुविचारों से ग्रस्त होकर एक प्रकार से शैतान के वशीभूत हो जाता है। मानवी बुद्धि जब सद्भावों से प्रेरित होकर कल्याणकारी योजनाओं में प्रवृत्त रहती है तो उसकी सदाशयता का कोई अंत नहीं होता, किंतु जब वहाँ कुविचार अपना घर बना लेते हैं तो उसकी पाशविक प्रवृत्तियाँ उस पर हावी हो उठती हैं। हिंसा और पापाचार का दानवी साम्राज्य इस बात का द्योतक है कि मानव की विचार-शक्ति, जो उसे पशु बनने से रोकती है, उसका साथ देती है। 

1. मानव जाति को महत्त्व देने में किसका योगदान है?

क. शारीरिक शक्ति का

ख. परिश्रम और उत्साह का

ग. विवेक और विचारों का

घ. मानव सभ्यता का

2. विचारों की पूँजी में शामिल नहीं है

कु. उत्साह

ख. विवेक

ग. तर्क

घ. बुद्धि

3. मानव में पाशविक प्रवृत्तियाँ क्यों जागृत होती हैं?

क. हिंसाबुद्धि के कारण 

ख. असत्य बोलने के कारण

ग. कविचारों के कारण

घ. स्वार्थ के कारण

4. गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक हो सकता है?

क. मनुष्य का गुरु

ख. विवेक शक्ति

ग. दानवी शक्ति

घ. पाशविक प्रवृत्ति

Answer:

Answer: 1 ग. विवेक और विचारों का।

Answer: 2 क. उत्साह।

Answer: 3 ग. कविचारों के कारण।

Answer: 4 क. मनुष्य का गुरु।


Block – C

3. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर लिखिए-

बहुत समय पहले, एक मनुष्य ने अकस्मात दो पत्थरों को इकट्ठा कर रगड़ा और आग पैदा की। इस प्रकार उसने एक लाभदायक खोज की; परन्तु हम इस मनुष्य का नाम नहीं जानते हैं। मनुष्य एक बेघर बिचरनेवाला प्राणी था जो कि अपने खाने की खोज में एक स्थान से दूसरे स्थान जाता रहता था। वह किसी खेती-बाड़ी की खोज की। इससे मनुष्य के रहने के ढंग में एक महान परिवर्तन आया। अब उसे भोजन की खोज में इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं थी। काफी समय के पश्चात किसी ने पहिये का आविष्कार किया। आजकल साइकिलें, कारें और बसें ऐसे प्रयोग में लाई जाती हैं।

प्रश्न: 1 एक मनुष्य ने किसे रगड़कर आग पैदा की थी?

प्रश्न: 2 मनुष्य को किसे खोजने में रुचि थी जो उसे स्थान से स्थान भटकने पर मजबूर करती थी?

प्रश्न: 3 मनुष्य को कौन सी खोज ने उसके रहने के ढंग में परिवर्तन ला दिया?

प्रश्न: 4 किस चीज का आविष्कार समय के साथ किया गया था जो भोजन की खोज में मदद करती है?

प्रश्न: 5 आजकल किन-किन प्रयोगों में साइकिलें, कारें और बसें लाई जाती हैं?

प्रश्न: 6 वह मनुष्य जिसने पहिये का आविष्कार किया, उसे पहले कैसे भोजन की खोज करनी पड़ती थी?

Answer:

उत्तर: 1 एक मनुष्य ने अकस्मात दो पत्थरों को रगड़कर आग पैदा की थी।

उत्तर: 2 मनुष्य को खाने की खोज में रुचि थी, जो उसे स्थान से स्थान भटकने पर मजबूर करती थी।

उत्तर: 3 मनुष्य को खेती-बाड़ी की खोज ने उसके रहने के ढंग में परिवर्तन ला दिया।

उत्तर: 4 पहिये का आविष्कार समय के साथ किया गया था जो भोजन की खोज में मदद करती है।

उत्तर: 5 आजकल साइकिलें, कारें और बसें ट्रांसपोर्ट के प्रयोग में लाई जाती हैं।

उत्तर: 6 वह मनुष्य जिसने पहिये का आविष्कार किया, उसे पहले भोजन की खोज करने के लिए इधर-उधर भटकनी पड़ती थी।

Leave a Reply