NCERT Solutions For Class 7 Science in Hindi Medium Chapter 2 प्राणियों में पोषण प्रश्न और उत्तर

Praniyon Mein Poshan Questions and Answers Class 7

प्रश्न1. उचित शब्द द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। 

(क) मानव पोषण के मुख्य चरण ………., ………., …………. एवं …………. हैं।

(ख) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम ………. है।

(ग) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं ………… का स्राव होता है, जो भोजन पर क्रिया करते हैं।

(घ) क्षुद्रांत की आंतरिक भित्ति पर अंगुली के समान अनेक प्रवर्ध होते हैं, जो ………. कहलाते हैं।

(च) अमीबा अपने भोजन का पाचन ………. में करता है।

उत्तर:

(क) मानव पोषण के मुख्य चरण अंतर्ग्रहण, पाचन, अवशोषण, स्वागीकरण एवं निष्कासन है।

(ख) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम यकृत है।

(ग) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं पाचक रसों का स्राव होता है, जो भोजन पर क्रिया करते हैं। 

(घ) क्षुद्रांत की आंतरिक भित्ति पर अंगुली के समान अनेक प्रवर्ध होते हैं, जो दीर्घरोम (रसांकुर) कहलाते हैं। 

(च) अमीबा अपने भोजन का पाचन खाद्य धानी में करता है।

प्रश्न 2: सत्य एवं असत्य कथनों को चिन्हित कीजिए। 

(क) मंड का पाचन आमाशय से प्रारंभ होता है।

(ख) जीभ लाला-ग्रंथि को भोजन के साथ मिलाने में सहायता करती है। 

(ग) पित्ताशय में पित्त रस अस्थायी रूप से भंडारित होता है।

(घ) रुमिनेन्ट निगली हुई घास को अपने मुख में वापस लाकर धीरे धीरे चबाते रहते हैं।

उत्तर: (क) असत्य

(ख) सत्य

(ग) सत्य

(घ) सत्य

प्रश्न 3: निम्न में से सही विकल्प पर (√) का चिन्ह लगाइए:

(क) वसा का पूर्णरूपेण पाचन जिस अंग में होता है, वह है

(i) आमाशय 

(ii) मुख

(iii) क्षुद्रांत्र 

(iv) बृहदांत्र

उत्तर: (iii) क्षुद्रांत्र

(ख) जल का अवशोषण मुखयतः जिस अंग द्वारा होता है, वह है:

(i) आमाशय 

(ii) ग्रसिका

(iii) क्षुद्रांत्र

(iv) बृहदांत्र

उत्तर: (iv) बृहदांत्र

प्रश्न 4: कॉलम A में दिए गए कथनों का मिलान कॉलम B में दिए गए कथनों से कीजिए।

कॉलम Aकॉलम B
खाद्य घटकपाचन के उत्पाद
कार्बोहाइड्रेटसवसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल
प्रोटीनशर्करा
वसाएमिनो अम्ल

उत्तर: 

कॉलम Aकॉलम B
खाद्य घटकपाचन के उत्पाद
कार्बोहाइड्रेटसशर्करा
प्रोटीनएमिनो अम्ल
वसावसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल

प्रश्न5. दीर्घरोम क्या हैं? वह कहाँ पाए जाते हैं एवं उनके कार्य क्या हैं?

उत्तर: दीर्घरोम या रसांकुर क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अंगुली के समान उभरी हुई संरचनाएँ होती हैं।

यह क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर पाए जाते हैं।

कार्य : यह पचे हुए भोजन का अवशोषण कर उन्हे रुधिर में मिलते हैं।

प्रश्न6. पित्त कहाँ निर्मित होता है? यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायता करता है?

उत्तर: पित्त मानव के यकृत में निर्मित होता है।

यह भोजन में वसा के पाचन में सहायता करता है।

प्रश्न7. उस कार्बोहाइड्रेट्स का नाम तिखिए जिनका पाचन रूमिनेन्ट द्वारा किया जाता है परंतु मानव द्वारा नहीं। इसका कारण बताइए।

उत्तर: ‘सेल्युलोज’ रूमिनेन्ट द्वारा पचाया जा सकता है लेकिन मनुष्यों द्वारा नहीं।

प्रश्न8. क्या कारण है कि हमें ग्लूकोस से उर्जा तुरत प्राप्त होती है?

उत्तर: क्योंकि ग्लूकोस ऑक्सीजन की मदद से आसानी से कार्बन डाइऑक्साइड, पानी और ऊर्जा बनाता है। इससे प्राप्त ऊर्जा को हमारा शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। जिससे हमें तुरंत ऊर्जा प्राप्त होती है।

प्रश्न9. आहार नाल के कौन से भाग द्वारा निम्र क्रियाएँ संपादित होती हैं?

(i) पचे भोजन का अवशोषण ……….।

(ii) भोजन को चबाना ……….।

(iii) जीवाणु नष्ट करना ……….।

(iv) भोजन का संपूर्ण पाचन ……….।

(v) मल का निर्माण ……….।

उत्तर: (i) पचे भोजन का अवशोषण क्षुद्रात्र

(ii) भोजन को चबाना मुख गुहिका

(iii) जीवाणु नष्ट करना आमाशय

(iv) भोजन का संपूर्ण पाचन क्षुद्रात्र 

(v) मल का निर्माण बृहद्रांत

प्रश्न10. मानव एवं अमीबा के पोषण में कोई एक समानता एवं एक अंतर लिखिए।

उत्तर: मानव एवं अमीबा के पोषण में कोई एक समानता : भोजन के पाचन और उससे ऊर्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया दोनो में समान है। जैसे : मानव एवं अमीबा दोनो में ही भोजन में पाचन रस स्त्रावित होता है जो भोजन को सरल पदार्थों में तोड़ देता है। जिससे की भोजन को पचाने में सरलता होती है।

मानव एवं अमीबा के पोषण में कोई एक अंतर : अमीबा में पाचन प्रक्रिया सरल है जबकि मनुष्य में जटिल है।

प्रश्न11. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम के उचित कथन से कीजिए।

कॉलम Aकॉलम B
(क) लाला-ग्रंथि(i) पित्त रस का स्रवण
(ख) आमाशय(ii) बिना पचे भोजन का भण्डारण
(ग) यकृत(iii) लाला रस स्रावित करना
(घ) मलाशय(iv) अम्ल का निर्मोचन
(च) क्षुद्रात(v) पाचन का पूरा होना
(छ) बृहदांत्र(vi) जल का अवशोषण
(vii) मल त्याग

उत्तर:

कॉलम Aकॉलम B
(क) लाला-ग्रंथि(iii) लाला रस स्रावित करना
(ख) आमाशय(iv) अम्ल का निर्मोचन
(ग) यकृत(i) पित्त रस का स्रवण
(घ) मलाशय(vii) मल त्याग
(च) क्षुद्रात(v) पाचन का पूरा होना
(छ) बृहदांत्र(vi) जल का अवशोषण, (ii) बिना पचे भोजन का भण्डारण

प्रश्न12. चित्र 2.11 में दिए हुए पाचन तंत्र के आरेख को नामांकित कीजिए।

उत्तर: 

प्रश्न13. क्या हम केवल हरी सब्जियों/घास के भोजन का निर्वाह कर सकते हैं? चर्चा कीजिए।

उत्तर: हरी सब्जियों/घास में सेल्यूलोज जो की एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है, होता है। मनुष्य सहित कई जानवर ऐसे हैं जो सेल्यूलोज को बचा नहीं सकते क्योंकि उनमें सेल्यूलोज को पचाने वाले एंजाइम और बैक्टीरिया नहीं होते।

इसलिए हमें हरी सब्जियों को उबालकर या पका कर खाना पड़ता है क्योंकि उबलने या पकने पर उनमें उपस्थित कार्बोहाइड्रेट सरल सेल्यूलोज में टूट जाता है। जिसे बचाना आसान होता है।

1 thought on “NCERT Solutions For Class 7 Science in Hindi Medium Chapter 2 प्राणियों में पोषण प्रश्न और उत्तर”

Leave a Reply

%d bloggers like this: