NCERT Solutions for Class 8 Science in Hindi Chapter-1 फसल उत्पादन एवं प्रबंधन प्रश्न और उत्तर

Fasal utpadan aur prabandhan Questions and Answers Class 8

Crop production and management in Hindi Class 8

प्रश्न1. उचित शब्द छाँट कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

तैरने, जल, फसल, पोषक, तैयारी

(क) एक स्थान पर एक ही प्रकार के बड़ी मात्रा में उगाए गए पौधों को ……….. कहते हैं।

(ख) फसल उगाने से पहले प्रथम चरण मिट्टी की …………होती है।

(ग) क्षतिग्रस्त बीज जल की सतह पर ………… लगेंगे।

(घ) फसल उगाने के लिए पर्याप्त सूर्य का प्रकाश एवं मिट्टी से ………… तथा ………… आवश्यक हैं।

उत्तर: (क) फसल, 

(ख) तैयारी, 

(ग) तैरने, 

(घ) पोषक, जल

प्रश्न2. ‘कालम A’ में दिए गए शब्दों का मिलान ‘कालम B’ से कीजिए:

कॉलम Aकॉलम B
(i) खरीफ़ फसल(a) मवेशियों का चारा
(ii) रबी फसल(b) यूरिया एवं सुपर फॉस्फेट
(iii) रासायनिक उर्वरक(c) पशु अपशिष्ट, गोबर, मूत्र एवं पादप अवशेष
(iv) कार्बनिक खाद(d) गेहूँ, चना, मटर
(e) धान एवं मक्का

उत्तर:

कॉलम Aकॉलम B
(i) खरीफ़ फसल(e) धान एवं मक्का
(ii) रबी फसल(d) गेहूँ, चना, मटर
(iii) रासायनिक उर्वरक(b) यूरिया एवं सुपर फॉस्फेट
(iv) कार्बनिक खाद(c) पशु अपशिष्ट, गोबर, मूत्र एवं पादप अवशेष

प्रश्न3. निम्न के दो-दो उदाहरण दीजिए-

(क) खरीफ़ फसल

(ख) रबी फसल

उत्तर: (क) खरीफ़ फसल – धान एवं मक्का।

(ख) रबी फसल – गेहूं एवं चना।

प्रश्न4. निम्न पर अपने शब्दों में एक-एक पैराग्राफ लिखिए:

(क) मिट्टी तैयार करना

(ख) बुआई

(ग) निराई

(घ) थ्रेशिंग

उत्तर: (क) मिट्टी तैयार करना: यह फसल उगाने की प्रक्रिया का प्रथम चरण है। फसल उगाने से पहले मिट्टी को पलटना और पोला बनाना जरूरी है। क्योंकि अगर मिट्टी भुरभुरी नहीं होगी तो, पौधों की जड़े गहराई तक नहीं जा पाएंगी। जिससे वह मिट्टी से पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में अवशोषित नहीं कर पाएंगे।

(ख) बुआई: इस चरण में बीजों को मिट्टी के अंदर बोया जाता है। सर्वप्रथम ऐसी बीजों का चयन किया जाता है जो स्वस्थ हो और परंपरागत औजारों की मदद से उनको मिट्टी के अंदर बोया जाता है

(ग) निराई: खरपतवार हटाने की प्रक्रिया को निराई कहा जाता है। यह अति आवश्यक है नहीं तो खरपतवार फसल की वृद्धि को प्रभावित कर सकते हैं।

(घ) थ्रेशिंग: फसल की कटाई के बाद फसल के बीजों को भूसे से अलग करने की क्रिया को थ्रेशिंग कहते हैं। यह एक आवश्यक प्रक्रिया है क्योंकि अनाज प्राप्त करने के लिए बीजों को भूसे से अलग करना आवश्यक होता है जिससे कि वह खाने योग्य बन सके।

प्रश्न5. स्पष्ट कीजिए कि उर्वरक खाद से किस प्रकार भिन्न है?

उत्तर: 

उर्वरकखाद
१. यह अकार्बनिक लवण है।१. यह प्राकृतिक पदार्थ है।
२. इससे मिट्टी को हिम्मत प्राप्त नहीं होता है।२. यह मिट्टी को प्रचुर मात्रा में हिम्मत प्रदान कराती है।
३. इसका उत्पादन फैक्टरी में होता है।३. इसका खेतों या खाली जगह में बनाई जा सकती है।

प्रश्न6. सिंचाई किसे कहते हैं? जल संरक्षित करने वाली सिंचाई की दो विधियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: विभिन्न अंतराल में खेतों को जल देना जिससे कि मिट्टी की नमी बरकरार रहे सिंचाई कहलाती है।

जल संरक्षित करने वाली दो विधियां:

१. छिड़काव तंत्र: इस विधि में जल मुख्य पाइप में भेजा जाता है, और जब वह घूमते हुए नोजल से बाहर निकलता है तो वर्ष की भांति छिड़काव करता।

२. ड्रिप तंत्र: इसमें जल बूंद-बूंद करके पौधों की जड़ों पर गिरता है जिससे पानी व्यर्थ नहीं होता।

प्रश्न7. यदि गेहूँ को खरीफ़ ऋतु में उगाया जाए तो क्या होगा? चर्चा कीजिए।

उत्तर: खरीफ ऋतु का अर्थ है जून से सितंबर तक चलने वाली ऋतु। जिसमें की वर्षा काफी अधिक मात्रा में होती है। यदि इस ऋतु में गेहूं के पौधों को उगाया जाए तो अधिक पानी मिलने की वजह से पूरी फसल खराब हो जाएगी।

प्रश्न8. खेत में लगातार फसल उगाने से मिट्टी पर क्या प्रभाव पड़ता है? व्याख्या कीजिए।

उत्तर: खेतों में लगातार फसल उगाने से मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिसके कारण अच्छी फसल नहीं होगी और किसान को हानि होगी। 

इस कमी को पूरा करने के लिए खाद और उर्वरक का प्रयोग किया जाता है और एक ही प्रकार की फसल को नहीं उगाया जाता। ताकि मिट्टी को पुनः पोषक तत्वो को पूरा करने का मौका मिल जाए।

प्रश्न9. खरपतवार क्या हैं? हम उनका नियंत्रण कैसे कर सकते हैं?

उत्तर: खेत में फसलों के साथ अवांछित गे पौधों को खरपतवार कहते हैं।

खरपतवार को नियंत्रित करने के तरीके:

१. हल जोतते समय खरपतवार के पौधों को मिट्टी में दबा देना।

२. बाद में उगे पौधों को उखाड़ देना।

३. खरपतवार नासी रसायनों का उपयोग करना।

प्रश्न10. निम्न बॉक्स को सही क्रम में इस प्रकार लगाइए कि गन्ने की फसल उगाने का रेखाचित्र तैयार हो जाए।

उत्तर:

प्रश्न11. नीचे दिए गए संकेतों की सहायता से पहेली को पूरा कीजिए- 

ऊपर से नीचे की ओर

1. सिंचाई का एक पारंपरिक तरीका

2. बड़े पैमाने पर पालतू पशुओं की उचित देखभाल करना

3. फसल जिन्हें वर्षा ऋतु में बोया जाता है

6. फसल पक जाने के बाद काटना बाई से दाईं ओर

बाईं से दाईं ओर

1. शीत ऋतु में उगाई जाने वाली फसलें

4. एक ही किस्म के पौधे जो बड़े पैमाने पर उगाए जाते हैं।

5. रसायनिक पदार्थ जो पौधों को पोषक प्रदान करते हैं।

7. खरपतवार हटाने की प्रक्रिया

उत्तर:

1 thought on “NCERT Solutions for Class 8 Science in Hindi Chapter-1 फसल उत्पादन एवं प्रबंधन प्रश्न और उत्तर”

Leave a Reply