NCERT Solutions for Class 8 Science in Hindi Chapter-5 कोयला और पेट्रोलियम प्रश्न और उत्तर

NCERT Solutions for Class 8 Science in Hindi Chapter-5 Koyla aur Petroleum Questions and Answers

Management of Coal and Petroleum in Hindi Questions and Answers

अभ्यास

प्रश्न 1.  सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ है?

उत्तर:   प्राकृतिक गैस एक बहुत महत्वपूर्ण जीवाश्म ईंधन है, क्योंकि इसका परिवहन पाइपों द्वारा सरलता पूर्वक हो जाता है। प्राकृतिक गैस को उच्च दाब पर संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) के रूप में भंडारित किया जाता है। सीएनजी का उपयोग ऊर्जा उत्पादन हेतु किया जाता है। अब इसका उपयोग परिवहन वाहनों मैं ईंधन के रूप में किया जा रहा है, क्योंकि यह कम प्रदूषण कारी है। यह एक स्वच्छ ईंधन है। सीएनजी का अधिक लाभ यह है कि इसे घरों और कारखानों में सीधा जलाया जा सकता है, जहां इसकी आपूर्ति पाइपों के माध्यम से की जा सकती है।

प्रश्न 2.  पेट्रोलियम, का कौन सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है?

उत्तर:  आजकल पक्की सड़कों के निर्माण में कोलतार के स्थान पर एक, पेट्रोलियम उत्पाद बिटुमैन का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 3.  वर्णन कीजिए , मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है ? यह प्रक्रम क्या कहलाता है? 

उत्तर:  लगभग 300 मिलियन वर्ष पूर्व पृथ्वी पर निचले जलवे क्षेत्रों में घने वन थे। बाढ़ जैसी प्राकृतिक प्रक्रम ओं के कारण, यह वन मृदा के नीचे दब गए। उनके ऊपर अधिक मृदा जम जाने के कारण विषम पीड़ित हो गए। जैसे-जैसे वे गहरे होते गए उनका ताप भी बढ़ता गया। उच्च दाब और उच्च ताप पर, पृथ्वी के भीतर मृत पेड़ पौधे धीरे-धीरे कोयले में परिवर्तित हो गए। कोयले में मुख्य रूप से कार्बन होता है। मृत वनस्पति के, धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को कार्बनी करण कहते हैं। क्योंकि यह वनस्पति के अवशेषों से बना है, अतः कोयले को जीवाश्म ईंधन भी कहते हैं।

प्रश्न 4.  रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–

(क)  कोयला तथा पेट्रोलियम  जीवाश्म ईंधन है।

(ख) पेट्रोलियम के विभिन्न संघट को को पृथक करने का प्रक्रम परिष्करण कहलाता है।

(ग) वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषक ईंधन संपीदित प्राकृतिक गैस (CNG) हैं।

प्रश्न 5. निम्नलिखित कथनों के सामने सत्य /असत्य लिखिए–

(क) जीवाश्म ईंधन प्रयोगशाला में बनाए जा सकते हैं।

उत्तर:  असत्य ।

(ख) पेट्रोल की अपेक्षा सीएनजी अधिक प्रदूषक ईंधन है।

उत्तर: असत्य ।

(ग)  कोक,कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है।

उत्तर: सत्य ।

(घ)  कोलतार विभिन्न पदार्थों का मिश्रण है।

उत्तर: सत्य।

(ड)  मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईंधन नहीं है।

उत्तर: असत्य।

प्रश्न 6.  समझाइए, जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन क्यों है।

उत्तर:  प्राकृतिक संसाधन जैसे– जीवाश्म ईंधन, वन, खनिज, आदि समाप्त होने वाले होते हैं। आप जानते हैं कि कोयला और पेट्रोलियम जीवाश्म ईंधन है। मृत जीवो के ईंधन में परिवर्तन के लिए लाखों वर्ष का समय लग जाता है। दूसरी और, इनके ज्ञात भंडार कुछ 100 वर्ष और चलने वाले हैं। इसलिए जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन है।

प्रश्न 7.  कोक के अभिलक्षणों और उपयोगों का वर्णन कीजिए।

उत्तर:  यह एक कठोर, सारंध्र और काला पदार्थ है। यह कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। कोक का उपयोग इस्पात के औद्योगिक निर्माण और बहुत से धातुओं के निष्कर्षण में किया जाता है।

प्रश्न 8.  पेट्रोलियम– निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।

उत्तर:  पेट्रोलियम का निर्माण समुद्र में रहने वाले जीवो से हुआ। जब यह जीव मृत हुए, इनके शरीर समुंद्र में पेंदे में जाकर जम गए और फिर रेट तथा मिट्टी की तो द्वारा ढक गए। लाखों वर्षों में, वायु की अनुपस्थित, उच्च ताप और उच्च दाब ने मृत जीवो को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में परिवर्तित कर दिया, जो पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के भंडारों को दर्शाता है।

Leave a Reply